गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन की घोषणा
गुवाहाटी, 10 सितंबर (हि.स.)।गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन जो आगामी 07 फरवरी, 2027 को आयोजित होने वाला है, इसकी घोषणा गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा और क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर की उपस्थिति में नगर के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में औपचारिक रूप से की गई। पूरे भारत और विदेश से लगभग 12,000 प्रतियोगियों के इस मैराथन दौड़ में भाग लेने की उम्मीद है ।
भारत और विदेश के धावको के लिए 11 सितंबर से पंजीकरण शुरू होगा 7 फरवरी को होने वाले पहले संस्करण में 42.195 किमी, 21.097 किमी ,10 किमी, 5 किमी और 1.5 किमी दौड़ शामिल होंगे। इस प्रमुख आयोजन का उद्देश्य गुवाहाटी और असम को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए एक उभरते हुए केंद्र और प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन पीएमजी स्पोर्ट्स एलएलपी द्वारा प्रमोट किया जा रहा हैं।
यह आयोजन, उत्सवपूर्ण और समुदाय-उन्मुख दौड़ होगी, जो अलग-अलग उम्र और पृष्ठभूमी के लोगों को भाग लेने तथा किसी नेक काम के लिए दौड़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन में भारतीय बैडमिंटन चैंपियन सुश्री पी.वी. सिंधु भी ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल होंगी, और उनकी भागीदारी से फिटनेस, खेल उत्कृष्टता और युवा जुड़ाव के मैराथन के संदेश को और अधिक बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस आयोजन की पहुंच का विस्तार होगा।
मैराथन की औपचारिक घोषणा के साथ, पहले संस्करण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए धावकों हेतु प्रतिभागी पंजीकरण 11 सितंबर, 2026 से खुलेगा.
प्रतिभागी आधिकारिक इवेंट वेबसाइट https://www.guwahatiinternationalmarathon.org के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यह वेबसाइट पात्रता, पंजीकरण शुल्क, दौड़ श्रेणियों के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधाएं प्रदान करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / देबजानी पतिकर

