किशोर न्याय समिति और पीओसीएसओ समिति की ओर से किशोर न्याय पर कार्यक्रम 24 को
गुवाहाटी, 23 फरवरी (हि.स.)। गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आशुतोष कुमार, असम पुलिस संस्थान में 24 फरवरी की शाम के समय न्याय वितरण श्रृंखला में बाल-अनुकूल प्रथाओं को संस्थागत रूप देना विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
गौहाटी उच्च न्यायालय की किशोर न्याय समिति और पीओसीएसओ समिति के न्यायाधीश, असम सरकार और असम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के मुख्य हितधारक इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में बाल-मित्रवत प्रथाओं को मजबूत करना है ताकि प्रत्येक बच्चे के साथ गरिमा, सुरक्षा और न्यायपूर्ण तरीके से व्यवहार किया जा सके।
यह मुख्य संबोधन अयोजन असम पुलिस द्वारा किया जा रहा है, अपने प्रमुख असम पुलिस शिशु मित्र कार्यक्रम के तहत, जिसे यूनिसेफ और उत्साह के साथ साझेदारी में लागू किया जा रहा है।------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

