home page

असम विस चुनाव 2026: सात उम्मीदवारों ने गुरुवार को दाखिल किए 10 नामांकन पत्र

 | 
असम विस चुनाव 2026: सात उम्मीदवारों ने गुरुवार को दाखिल किए 10 नामांकन पत्र


गुवाहाटी, 19 मार्च (हि.स.)। असम विधानसभा के लिए आम चुनाव, 2026 के तहत 126 निर्वाचन क्षेत्रों में से सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल सात उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में रूपहीहाट, जोरहाट और बोकाखात निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों ने 2-2 नामांकन पत्र दाखिल किए, जिसके परिणामस्वरूप नामांकन पत्रों की कुल संख्या 10 हो गई।

नामांकनों का निर्वाचन क्षेत्र-वार में बरपेटा जिला के मंडिया से एक, कामरूप जिले के कमलपुर से एक, नगांव जिले के रूपहीहाट से दो, जोरहाट जिले से जोरहाट दो, गोलाघाट जिले के बोकाखात से दो, कार्बी आंगलोंग जिले के डिफू (एसटी) से एक तथा श्रीभूमि जिले के करीमगंज दक्षिण से एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किये।

ज्ञात हो कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च है, जबकि 9 अप्रैल को मतदान तथा 4 मई को मतों की गिनती होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय