home page

असम विस चुनाव: मुख्यमंत्री सरमा समेत 109 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र

 | 
असम विस चुनाव: मुख्यमंत्री सरमा समेत 109 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र


गुवाहाटी, 20 मार्च (हि.स.)। आसन्न असम विधानसभा चुनाव के तहत शुक्रवार को राज्य के 35 जिलों में कुल 109 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। राज्य के सूचना एवं प्रसारण विभाग द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस दौरान कुल 209 नामांकन पत्र जमा किए गए।

अब तक चुनाव प्रक्रिया में कुल 116 उम्मीदवार 219 नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं, जो राज्य में चुनावी गतिविधियों के तेज होने का संकेत देता है।

आज नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, शिक्षा मंत्री डॉ रनोज पेगू, स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल, जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका, वित्त मंत्री अजंता नेओग आदि प्रमुख चेहरे शामिल हैं।

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश