home page

अगप ने 18 प्रमुख संकल्पों के साथ चुनावी घोषणापत्र किया जारी

 | 
अगप ने 18 प्रमुख संकल्पों के साथ चुनावी घोषणापत्र किया जारी


गुवाहाटी, 02 अप्रैल (हि.स.)। असम गण परिषद (अगप) ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव से पहले अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया, जिसमें सुरक्षित और समृद्ध असम के लिए 18 प्रमुख संकल्पों का उल्लेख किया गया है।

घोषणापत्र को जयनाथ शर्मा और कमला कलिता सहित पार्टी नेताओं ने जारी किया। इसमें असम समझौते के क्रियान्वयन, खिलंजिया (स्थानीय) लोगों के अधिकारों की सुरक्षा, रोजगार सृजन और कृषि विकास पर जोर दिया गया है।

इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, बाढ़ समस्या, सांस्कृतिक संरक्षण, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और नशामुक्त असम जैसे मुद्दों पर भी प्रमुख रूप से ध्यान दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश