सरकार ने कार्यकारी अभियंता का किया तबादला, आवास बोर्ड में तैनाती
| Aug 11, 2026, 12:50 IST
जम्मू, 11 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जेएमआरडीए) की कार्यकारी अभियंता (सिविल) गीता देवी का तबादला कर उन्हें तत्काल प्रभाव से जम्मू और कश्मीर आवास बोर्ड, जम्मू के डिवीजन-I में कार्यकारी अभियंता (सिविल) के पद पर तैनात किया है।
आवास और शहरी विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अगले आदेश तक वे अपने वर्तमान कर्तव्यों के अतिरिक्त जेएमआरडीए में कार्यकारी अभियंता (सिविल) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

