लद्दाख प्रशासन ने बकरीद की छुट्टी 27 मई की जगह 28 मई को घोषित की
| May 26, 2026, 13:45 IST
लद्दाख , 26 मई(हि.स.)। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के प्रशासन ने ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के कारण 27 मई की छुट्टी स्थगित कर इसे 28 मई को घोषित कर दिया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार नवंबर 2025 में जारी पूर्व सरकारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए छुट्टी अब बुधवार, 27 मई के बजाय गुरुवार 28 मई को मनाई जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

