home page

जम्मू में काउंटर टेररिज्म रिफ्रेशर कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न

 | 

जम्मू,, 18 अप्रैल (हि.स.)।

जम्मू में टाइगर डिवीजन के तहत आयोजित काउंटर इंसर्जेंसी/काउंटर टेररिज्म रिफ्रेशर कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 7 से 18 अप्रैल 2026 तक चले इस संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया था जिसका उद्देश्य सुरक्षा परिदृश्य में बेहतर समन्वय और ऑपरेशनल दक्षता बढ़ाना था।

इस कोर्स में 108 पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया जिन्हें मीरां साहिब ब्रिगेड द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में स्मॉल टीम ऑपरेशन, पेट्रोलिंग, क्विक रिएक्शन टीम ड्रिल, एंबुश और काउंटर-एंबुश तकनीक, कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन, रूम इंटरवेंशन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर फोकस किया गया। इसके अलावा ड्रोन पहचान, काउंटर-ड्रोन उपाय, आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल, फर्स्ट एड और इंटेलिजेंस शेयरिंग पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह कोर्स सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल और उभरती चुनौतियों से निपटने की तैयारी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता