home page

जम्मू और कश्मीर के कई स्थानों पर छिटपुट बारिश, गरज के साथ बौछारें, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना

 | 

श्रीनगर, 30 मई (हि.स.)। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को जम्मू और कश्मीर के कई स्थानों पर छिटपुट बारिश, गरज के साथ बौछारें, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का पूर्वानुमान लगाया है साथ ही दोपहर के समय गरज के साथ तूफान आने की चेतावनी भी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश में 30 मई को कई स्थानों पर छिटपुट बारिश, गरज के साथ बौछारें, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के एक या दो दौर चलने की संभावना है। 31 मई से 3 जून तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की उम्मीद है हालांकि दोपहर बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

4 और 5 जून के लिए विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश, गरज के साथ बौछारें और तेज हवाओं का पूर्वानुमान लगाया है। 6 जून को मौसम आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि 7 और 8 जून को मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अपनी सलाह में दोपहर के दौरान कुछ स्थानों पर गरज, बिजली, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना की चेतावनी दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता