युवा राजपूत सभा की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
| Jul 21, 2026, 18:41 IST
जम्मू,, 21 जुलाई (हि.स.)।
जम्मू में युवा राजपूत सभा की भूख हड़ताल मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। सभा के अध्यक्ष मंदीप सिंह चिब ने आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन की रोजगार संबंधी मांगों का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के अनुरूप रोजगार मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के साथ न्याय होना चाहिए और सरकार को उनकी लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान निकालना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

