home page

सांबा के बड़ी ब्राह्मणा में वाहन की टक्कर से युवक की मौत

 | 

सांबा, 08 अक्टूबर (हि.स.)। गुरुवार सुबह सांबा जिले के बड़ी ब्राह्मणा इलाके में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह बड़ी ब्राह्मणा पुलिस स्टेशन के पास हुई जहां प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी जिससे वह खून से लथपथ हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

मृतक की पहचान झारखंड निवासी 22 वर्षीय लुलैन सुरैन के रूप में हुई। इस बीच पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है और जांच भी शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता