हैदरपोरा सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
| Feb 5, 2026, 19:44 IST
श्रीनगर, 05 फ़रवरी (हि.स.)। गुरुवार को श्रीनगर के हैदरपोरा तंगपोरा पुल पर एक सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी पहचान नुमान अहमद जरगर के रूप में हुई है जो लतीफ अहमद जरगर का पुत्र था और श्रीनगर के पेट्रोल पंप के पास क्रालपोरा कांतबाग का निवासी था।
दुर्घटना में मृतक को सिर में गंभीर चोटें आई थीं और उसे तुरंत बेमिना स्थित जेवीसी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

