home page

पौधारोपण कर युवा कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

 | 
पौधारोपण कर युवा कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन


कठुआ, 19 जून (हि.स.)। कठुआ में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन अनोखे और प्रेरणादायक तरीके से मनाया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस ने श्मशान घाट परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष साहिल अंडोत्रा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर न केवल हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया, बल्कि समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में बढ़ती गर्मी, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से निपटने के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल करें। युवा कांग्रेस नेताओं ने पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर चिंता जताते हुए प्रशासन से मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया तथा स्वच्छ और हरित समाज के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करने का भरोसा जताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया