home page

युवा ही विकसित भारत की नींव-जसरोटिया ने 100 मेधावियों को किया सम्मानित

 | 
युवा ही विकसित भारत की नींव-जसरोटिया ने 100 मेधावियों को किया सम्मानित


कठुआ, 13 जुलाई (हि.स.)। जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश का युवा शिक्षित, अनुशासित और संस्कारवान बने। उन्होंने यह बात एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर लिटिल एंजेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ में आयोजित समारोह के दौरान कही जहां करीब 100 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के उन छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। अपने संबोधन में जसरोटिया ने कहा कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य पर केंद्रित रहने ज्ञान व कौशल को लगातार निखारने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने एबीवीपी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संगठन ने वर्षों से छात्र हित, नेतृत्व विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर राहुल देव शर्मा और सन्नक श्रीवत्स ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में जसरोटिया ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया