हंदवाडा के बाग में बेहोश होकर गिरी महिला की मौत
| Oct 21, 2026, 13:53 IST
कुपवाड़ा, 21 अक्टूबर (हि.स.)। कुपवाड़ा जिले के हंदवाडा के बागतपोरा इलाके में एक बाग में बेहोश होकर गिरी 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि महिला मंगलवार रात बगतपोरा के पास अपने बाग में बेहोश हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) हंदवाडा ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुगली बेगम (58) के रूप में हुई जो स्वर्गीय मोहम्मद हयात सोफी की पत्नी थीं और नागरानाड की निवासी थीं और वर्तमान में हंदवाडा के कछवारी में रह रही थीं। इस बीच, घटना का संज्ञान लिया गया है और जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

