रियासी में पहाड़ी से गिरने से महिला की मौत
| Aug 26, 2026, 11:25 IST
रियासी, 26 अगस्त (हि.स.)।
बुधवार को जम्मू कश्मीर के रियासी ज़िले के चसाना इलाके में घास काटते समय पहाड़ी से फिसलने से 29 वर्षीय महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि महिला पहाड़ी पर घास काट रही थी तभी वह फिसल गई और लगभग 200-300 मीटर नीचे गिर गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
महिला पहचान माहोर तहसील के मंजीकोट मोर्हा बलसरन की रहने वाली साजो बेगम (29) के तौर पर हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

