home page

शी-बाॅक्स के जरिए महिलाएं सुरक्षित और गोपनीय तरीके से करवा सकती हैं शिकायत दर्ज

 | 
शी-बाॅक्स के जरिए महिलाएं सुरक्षित और गोपनीय तरीके से करवा सकती हैं शिकायत दर्ज


कठुआ, 11 मई (हि.स.)। महिला डिग्रगवर्नमेंट डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन कठुआ में कैश समिति की ओर से शी बाॅक्स विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जैपाल सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा, उनके अधिकारों और शिकायत निवारण प्रणाली के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान समिति की संयोजक डॉ. रचना ने छात्राओं को शी बाॅक्स के महत्व, आवश्यकता और इसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शी बाॅक्स एक ऑनलाइन शिकायत मंच है जहां महिलाएं सुरक्षित और गोपनीय तरीके से अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है। इसके माध्यम से छात्राएं किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अनुचित व्यवहार के खिलाफ बिना डर के अपनी आवाज उठा सकती हैं। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि हर शिकायत को पूरी संवेदनशीलता और गोपनीयता के साथ निपटाया जाएगा।

डॉ. रचना ने छात्राओं को ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया भी समझाई और कॉलेज परिसर में स्थापित शिकायत पेटी की जानकारी दी जिसके जरिए छात्राएं आवश्यकता पड़ने पर गुमनाम रूप से भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं।

इस अवसर पर समिति की सदस्य डॉ. अमिता दुआ, प्रो. रोमिका, डॉ. अंबिका, डॉ. मुकेश, डॉ. सतीश, डॉ. गुरप्रीत और डॉ. विभा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में लगभग 60 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया