जम्मू के बत्रा अस्पताल रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी कार
| Nov 12, 2026, 14:11 IST
जम्मू,, 12 नवंबर (हि.स.)।
जम्मू के बत्रा अस्पताल रोड पर एक सड़क हादसा पेश आया, जहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय कार में सवार महिला बाल-बाल बच गई और उसे कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया। फिलहाल कार के अनियंत्रित होने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

