home page

श्रीनगर के बेमिना के पास गाड़ी की टक्कर से महिला की मौत

 | 

श्रीनगर, 23 जुलाई (हि.स.)। गुरुवार को श्रीनगर के बेमिना इलाके में जेवीसी अस्पताल के पास एक अज्ञात गाड़ी की टक्कर से 59 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा जेवीसी अस्पताल के पास हुआ जहाँ एक अज्ञात गाड़ी ने महिला को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में जेवीसी अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक महिला की पहचान बाद में जमीला बानो (59) के रूप में हुई, जो बडगाम के कनिह गुंड की रहने वाली थीं और अली मोहम्मद राथर की पत्नी थीं।

इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता