4 से 6 फरवरी शाम तक मौसम रहेगा शुष्क, ऊँचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फ संभव
| Feb 4, 2026, 16:51 IST
जम्मू,, 04 फ़रवरी (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर में आगामी दिनों के दौरान मौसम का मिज़ाज ज्यादातर शुष्क रहने की संभावना है। 4 से 6 फरवरी की शाम तक मौसम सामान्य रूप से साफ रहेगा, हालांकि 6 फरवरी की रात को ऊँचे इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी हो सकती है। 7 और 8 फरवरी को भी मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं 9 और 10 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। 11 फरवरी को एक बार फिर मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन ऊँचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी से इनकार नहीं किया जा सकता।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

