home page

जम्मू और कश्मीर में मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की संभावना, छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना

 | 

श्रीनगर, 03 सितंबर (हि.स.)। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा गुरुवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार जम्मू और कश्मीर में मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की संभावना है हालांकि छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में आज यानी 3 सितंबर से 12 सितंबर तक सामान्यतः शुष्क मौसम रहेगा। जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि 3 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में मौसम सामान्यतः शुष्क रहने का अनुमान है हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

शुक्रवार यानी 4 सितंबर को बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज के साथ तूफान भी आ सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

अगले सप्ताह का सारांश देते हुए उन्होंने कहा कि 5 से 12 सितंबर के दौरान मौसम फिर से आम तौर पर शुष्क हो जाएगा और छिटपुट स्थानों पर थोड़ी देर के लिए बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता