home page

जम्मू-कश्मीर में 23 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना

 | 

श्रीनगर, 18 अक्टूबर(हि.स.)। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 23 अक्टूबर की शाम तक पूरे जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही 24 और 25 अक्टूबर को कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 18 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है हालांकि अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर थोड़ी देर के लिए हल्की बर्फबारी हो सकती है।

19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर की शाम तक मौसम के मुख्य रूप से शुष्क बने रहने के आसार हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक 24 और 25 अक्टूबर को मौसम में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे कुछ जगहों पर हल्की बारिश और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग केंद्र ने बताया कि 26 से 29 अक्टूबर तक मौसम के फिर से मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता