बददन गांव में मंदिर की दीवार तोड़े जाने पर ग्रामीणों में रोष
| Sep 20, 2026, 14:56 IST
जम्मू,, 20 सितंबर (हि.स.)।जम्मू जिले के जोड़ियाँ के बददन गांव में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की चारदीवारी की दीवार तोड़े जाने की घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर करीब 50 वर्षों से मौजूद है और फिलहाल चारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा था।
आरोप है कि धौंचक गांव के एक परिवार ने मंदिर की भूमि को अपनी जमीन बताते हुए कथित तौर पर दीवार तोड़ दी। ग्रामीणों ने जोड़ियाँ पुलिस और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर मंदिर की भूमि से जुड़े वास्तविक तथ्यों को सामने लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए और मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

