उधमपुर में वीडीजी सदस्य को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
| Sep 15, 2026, 11:30 IST
उधमपुर, 15 सितंबर (हि.स.)
मंगलवार को उधमपुर जिले के मजालता ईलाके में एक विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) सदस्य की राइफल से गलती से गोली चल गई जिससे उसके पेट में गोली लग गई।
एक अधिकारी ने बताया कि मजालता, उधमपुर में वीडीजी सदस्य की राइफल से गलती से गोली चलने के कारण वह घायल हो गया और उसके पेट में गोली लग गई। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है।
वीडीजी सदस्य की पहचान मजालता के चोर पंजियन के रहने वाले परशोतम लाल के तौर पर हुई। इस बीच मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

