home page

अंडर-19 बालिका जिला स्तरीय अंतर जोन प्रतियोगिता शुरू

 | 
अंडर-19 बालिका जिला स्तरीय अंतर जोन प्रतियोगिता शुरू


कठुआ, 24 अगस्त (हि.स.)। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग कठुआ की ओर से अंडर-19 बालिकाओं की अंतर-जोन जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को कठुआ में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन युवा सेवा एवं खेल विभाग के महानिदेशक जम्मू-कश्मीर के मार्गदर्शन तथा जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न जोन की बालिका खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो और बैडमिंटन में उत्साह के साथ भाग ले रही हैं।

पहले दिन कबड्डी में जोन लखनपुर ने 11 अंकों से जीत दर्ज की जबकि वॉलीबॉल में जोन मल्हार ने जोन हीरानगर को 2-0 सेट से हराया। खो-खो में लखनपुर ने हीरानगर को 7 अंकों से पराजित किया। वहीं बैडमिंटन में जोन कठुआ ने 2-0 गेम से मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में विजेता टीमें आगे के चरण में प्रवेश करेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया