home page

जीजीएम साइंस कॉलेज के दो छात्रों ने शुरू किया स्थानीय मसालों का कारोबार

 | 
जीजीएम साइंस कॉलेज के दो छात्रों ने शुरू किया स्थानीय मसालों का कारोबार


जम्मू, 08 अक्टूबर (हि.स.)। गोवर्नमेंट गांधी मेमोरियल (जीजीएम) साइंस कॉलेज जम्मू के बीएससी सेमेस्टर-प्रथम के दो छात्रों अध्यन सिंह लंगेह और रोहित चाढ़क ने उद्यमिता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए स्थानीय स्तर पर तैयार और घरेलू मसालों का कारोबार शुरू किया है। छात्रों की इस पहल का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ अपने विचार को व्यावहारिक कारोबारी अवसर में बदलना है।

यह पहल कॉलेज के स्टार्टअप इनिशिएटिव प्रोग्राम के नोडल अधिकारी प्रो. राजेश भारद्वाज के मार्गदर्शन में शुरू की गई। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) रोमेश कुमार गुप्ता ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें गुणवत्ता बनाए रखने और पूरे समर्पण के साथ अपने उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. देविंदर कुमार शर्मा और डॉ. राजेश कुमार भी मौजूद रहे और उन्होंने छात्रों को अपने कारोबार के विस्तार के लिए प्रोत्साहित किया।

कॉलेज प्रशासन ने कहा कि इस तरह की पहल छात्रों में उद्यमिता की संस्कृति विकसित करने और उन्हें अपने विचारों को स्वरोजगार व टिकाऊ कारोबारी उपक्रम में बदलने के अवसर प्रदान करने में सहायक है

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा