home page

9.7 ग्राम चिट्टे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

 | 
9.7 ग्राम चिट्टे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 21 अप्रैल (हि.स.)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 9.7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसी नशीली सामग्री बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस पोस्ट रामकोट की टीम ने गलक क्षेत्र में विशेष नाका लगाकर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान अभिषेक सिंह के कब्जे से करीब 3.08 ग्राम और मसकीन अली उर्फ टिक्कू से 6.62 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और बरामद नशीला पदार्थ जब्त कर लिया गया। इस संबंध में थाना बिलावर में एफआईआर संख्या 74/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। कठुआ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया