home page

62 बोतल अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 | 
62 बोतल अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 26 जुलाई (हि.स.)। नशा मुक्त अभियान के तहत सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने हटली मोड़ क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने 62 बोतल जेके एक्साइज व्हिस्की बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जबकि मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्ट हटली की टीम ने गश्त के दौरान हटली मोड़ औद्योगिक क्षेत्र के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 62 बोतल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी बेनीवाल तहसील गढ़शंकर जिला हरियाणा तथा अमित शर्मा पुत्र सुभाष चंद्र निवासी वार्ड नंबर 17 कठुआ के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल नंबर ज0ेके2सीएक्स-5062 पर सवार थे।

इस संबंध में थाना कठुआ में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया