ट्रैक्टर से स्कूटी की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल
| Nov 16, 2026, 19:39 IST
बडगाम, 16 नवंबर (हि.स.)। बडगाम जिले के बीरवाह के अरिजल इलाके में एक ट्रैक्टर से स्कूटी की टक्कर हो जाने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें पहले हरदपंजू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया।
बाद में उन्हें आगे के इलाज के लिए श्रीनगर के बेमिना स्थित जेवीसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान बडगाम निवासी गुलाम अहमद शेख के पुत्र बिलाल अहमद शेख (39) और बडगाम के रिंगाजेबल निवासी अका कसाना के पुत्र गुलाम हसन (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

