home page

राजौरी में सांप के काटने से दो नाबालिग बहनों की मौत

 | 

राजौरी 13 सितंबर (हि.स.)। रविवार को राजौरी जिले के कलाकोट उपमंडल के मनमा बरमारी गांव में सांप के काटने से दो नाबालिग बहनों की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि बहनें परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक कमरे में सो रही थीं कि तभी एक सांप बिस्तर पर आया और दोनों को काट लिया। बहनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान राजौरी निवासी अमीबा (5) और अमीजा (3) के रूप में हुई है। इस बीच, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता