home page

कठुआ में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर पलटने से दो नाबालिग बच्चों की मौत

 | 

कठुआ, 29 नवंबर (हि.स.)। कठुआ जिले की लोहाई-मल्हार तहसील के बंजाल भटवाल गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। सड़क पर चलते समय ट्रैक्टर अचानक पलट गया जिससे उस पर सवार दोनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पीबी06वाई-7738 अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर पर सवार दोनों बच्चों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार पुत्र मुख राज तथा 14 वर्षीय रवि कुमार पुत्र तीरथ राम, दोनों निवासी बंजाल भटवाल के रूप में हुई है। हादसे की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है जबकि स्थानीय लोगों ने बच्चों की असमय मौत पर गहरा दुख जताया है। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया