एजीएमयूटी कैडर के दो आईएएस अधिकारियों का जम्मू-कश्मीर से लद्दाख तबादला
| Nov 7, 2026, 12:51 IST
जम्मू, 07 नवंबर (हि.स.)। गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के दो आईएएस अधिकारियों का जम्मू-कश्मीर से लद्दाख तबादला करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
गृह मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-3 से जारी आदेश के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद राकेश मिन्हास (आईएएस, एजीएमयूटी कैडर, 2016) और फज़ लुल हसीब (आईएएस, एजीएमयूटी कैडर, 2018) का तबादला जम्मू-कश्मीर से लद्दाख किया गया है।---------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

