जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो डीएसपी, एसपी के पद पर पदोन्नत
| May 2, 2026, 15:25 IST
जम्मू, 02 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू-कश्मीर पुलिस में दो पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) को पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर पदोन्नत करने का आदेश दिया है।
गृह विभाग द्वारा जारी सरकारी आदेश संख्या 265-गृह, दिनांक 2 मई, 2026 के अनुसार जिन अधिकारियों को डीएसपी (सामान्य कैडर) से एसपी (स्तर-11) के पद पर वेतनमान (67,700–2,08,700 रुपये) में तत्काल प्रभाव से पदोन्नत करने की स्वीकृति दी गई है उनमें मुदस्सर अहमद ट्राम्बू (केपीएस 1258) और वसीम महमूद (केपीएस 125754) शामिल हैं।
यह आदेश उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की स्वीकृति से जारी किया गया। आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार पदोन्नतियाँ किसी भी रिट याचिका के परिणाम के अधीन रहेंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

