home page

चिट्टे के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

 | 
चिट्टे के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 10 नवंबर (हि.स.)। जिला कठुआ में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस थाना राजबाग की टीम ने खंडवाल-कोटपुन्नू क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान करीब 5 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आईसी बीपीपी कोटपुन्नू के सहयोग से विशेष नाका लगाया। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से करीब 5 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया