11.03 ग्राम चिट्टे के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार
| Mar 22, 2026, 18:45 IST
कठुआ, 22 मार्च (हि.स.)। जिला पुलिस कठुआ ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हीरानगर के डिंगा अंब क्षेत्र में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 11.03 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक मारुति स्विफ्ट कार भी जब्त की है।
जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना हीरानगर के अधिकार क्षेत्र डिंगा अंब में नाका के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें जावेद अख्तर और शीतल कलोत्रा निवासी बिलावर के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर नशा सप्लाई नेटवर्क के लिंक खंगाल रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

