home page

गोवंश तस्करी के दो प्रयास विफल, 39 गोवंश मुक्त दो आरोपी गिरफ्तार

 | 
गोवंश तस्करी के दो प्रयास विफल, 39 गोवंश मुक्त दो आरोपी गिरफ्तार


कठुआ, 13 नवंबर (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हटली मोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग और हीरानगर क्षेत्र में तस्करी के दो प्रयासों को विफल कर 39 गोवंश को मुक्त करवाया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो ट्रकों को भी जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई में हटली पुलिस पोस्ट की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांच के दौरान ट्रक नंबर जेके02एडी-7712 से 20 गोवंश बरामद किए। इस मामले में चालक भूपिंदर कुमार निवासी तालाब तिल्लो जम्मू को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में हीरानगर पुलिस ने ट्रक नंबर आरजे-1405 से 19 गोवंश बरामद कर चालक मोहम्मद फरमान निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पूरी कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा की निगरानी में की गई। कठुआ पुलिस ने लोगों से गोवंश तस्करी संबंधी किसी भी सूचना को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 या 9858034100 पर साझा करने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया