home page

1.5 किलोग्राम चरस जैसे पदार्थ के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

 | 

श्रीनगर, 07 नवंबर (हि.स.)। बांदीपोरा जिले से पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लगभग 1.5 किलोग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि मादक पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गरूरा क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को पकड़ा और प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया।

आरोपियों की पहचान उत्तरी कश्मीर जिले के हलवाड़ी अरगम निवासी रफाकत अली गोजर और चापरान अरगम निवासी जाकिर हुसैन कुरैशी के रूप में हुई है।

अरगम पुलिस स्टेशन में मादक औषधि एवं मनोरोगी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और बरामद पदार्थ के स्रोत और गंतव्य का पता लगाने के लिए आगे की कड़ियों की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता