home page

5 ग्राम हेरोइन के साथ दाे व्यक्तिय गिरफ्तार

 | 

जम्मू, 27 मई (हि.स.)। नशा मुक्त अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने निरंतर अभियान को जारी रखते हुए जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने थाना दाेमाना के अधिकार क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की गतिविधियों में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके एक और सफलता हासिल की।

विश्वसनीय स्रोतों के माध्यम से प्राप्त विशिष्ट जानकारी पर पुलिस स्टेशन दाेमाना के एक पुलिस दल ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को एक ऑटो के साथ पकड़ा जिस पर पंजीकरण संख्या जे के02डीके-4881 था

संदिग्धों की जाँच और व्यक्तिगत खोज के दौरान उनके कब्जे से लगभग 5 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया।

अभियुक्तों की पहचान सुधांशु घई पुत्र सतीश चंदर निवासी पटोली मंगोत्रियां, प्रभजोत सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी तहसील गंदाेह जिला डोडा, वर्तमान में तालाब तिल्लो जम्मू के रूप में हुई है ।

इस संबंध में धारा 8/21/22 29 एन. डी. पी. एस. अधिनियम के तहत एफ आई आर संख्या 115/2026 पुलिस स्टेशन दाेमाना में दर्ज की गई है और ड्रग नेटवर्क में शामिल पिछले और आगे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता