बिश्नाह रिंग रोड पर ट्रक हादसे में चालक घायल
| May 11, 2026, 17:53 IST
जम्मू,, 11 मई (हि.स.)।
बिश्नाह रिंग रोड पर सोमवार को एक सड़क हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक रिंग रोड के बीच खड़े ट्राले से टकरा गया जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायल चालक को ट्रक से बाहर निकाला और इलाज के लिए उपजिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया। घायल चालक की पहचान दर्शन लाल पुत्र मोहिंदर सिंह निवासी झज्जर, हरियाणा के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही बिश्नाह पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

