home page

जनजातीय गौरव पखवाड़ा-कठुआ की 31 पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 | 
जनजातीय गौरव पखवाड़ा-कठुआ की 31 पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


कठुआ, 06 नवंबर (हि.स.)। जनजातीय गौरव पखवाड़ा-2026 के तहत शुक्रवार को कठुआ जिले की 31 पंचायतों में जनजातीय समुदायों के लिए जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जनजातीय परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रमों के दौरान लोगों को बच्चों के स्कूल में दाखिले, नियमित उपस्थिति, बालिका शिक्षा, स्वच्छता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई। इसके अलावा कौशल विकास, स्वरोजगार, उद्यमिता और कृषि आधारित आजीविका के अवसरों के बारे में भी जागरूक किया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों, शिक्षण संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से आयोजित इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया से भी अवगत करवाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया