home page

जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए 17 अक्टूबर को होंगे ट्रायल

 | 
जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए 17 अक्टूबर को होंगे ट्रायल


जम्मू, 16 अक्टूबर (हि.स.)। 52वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जम्मू-कश्मीर टीम के चयन हेतु 17 अक्टूबर को एमए स्टेडियम जम्मू में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव डॉ. कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रायल शाम 3:30 बजे शुरू होंगे। चयनित खिलाड़ी 18 से 20 अक्टूबर तक पटना (बिहार) में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

ट्रायल में एक नवंबर 2026 तक 20 वर्ष से कम आयु और 75 किलोग्राम से कम वजन वाले खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। संबंधित जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष या सचिव का अनुशंसा पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की दो प्रतियां, डोमिसाइल प्रमाणपत्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जारी मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र और एकेएफआई पंजीकरण कार्ड लाना अनिवार्य होगा। एकेएफआई में पंजीकृत नहीं होने वाले खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया के बाद कोच मोहम्मद अमीन प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को कोचिंग देंगे जबकि एस. मनमीत सिंह फिटनेस ट्रेनर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा