home page

शिव धाम छन्न अरोड़ियां में वृक्षारोपण अभियान आयोजित

 | 
शिव धाम छन्न अरोड़ियां में वृक्षारोपण अभियान आयोजित


कठुआ, 8 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में बाबा बर्फानी सेवा मंडल मोगा द्वारा शिव धाम छन्न अरोडियां में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।

इस दौरान लंगर स्थल परिसर में नीम, आंवला, बेल, अर्जुन व चिनार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मंडल के कई सदस्यों ने भाग लेते हुए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुभाष गुप्ता ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।

मंडल के सदस्यों ने बताया कि शिव धाम पिछले 24 वर्षों से श्री अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को निरूशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहा है और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया