home page

ट्रांसपोर्टरों का सोमवार को चक्का जाम, स्मार्ट सिटी बस विस्तार का विरोध

 | 

जम्मू,, 18 अप्रैल (हि.स.)।

ट्रांसपोर्टरों ने सोमवार को घाटी भर में चक्का जाम की घोषणा की है। यह विरोध स्मार्ट सिटी बस सेवाओं को विभिन्न जिलों तक विस्तार देने के प्रस्ताव के खिलाफ किया जा रहा है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि इस फैसले से निजी परिवहन क्षेत्र पर गंभीर असर पड़ेगा और हजारों परिवारों की आजीविका खतरे में पड़ जाएगी।

ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधि शबीर मट्टा ने इस कदम पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए कहा कि निजी ऑपरेटर पहले से ही कई समस्याओं से जूझ रहे हैं और अब नए रूटों पर स्मार्ट सिटी बसों के विस्तार से अनिश्चितता और बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से इस फैसले पर पुनर्विचार करने और सभी हितधारकों से चर्चा करने की अपील की है। ट्रांसपोर्टरों ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए सोमवार को पूरी तरह सेवाएं बंद रखने की घोषणा की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता