पर्यटन स्थलों को बंद करने का मामला केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष उठाएंगे: मुख्यमंत्री
श्रीनगर, 05 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि वह तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे केंद्रीय मंत्री अमित शाह के समक्ष पहलगाम हमले के बाद बंद किए गए पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने का मुद्दा उठाएंगे।
विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर घाटी में बंद पड़े पर्यटन स्थलों को खोलने का समय आ गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सच है कि कुछ इलाके बंद थे। उन्हें खोलने का समय आ गया है। सीएम ने कहा कि इस मुद्दे पर भारत सरकार से बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि मैं सदन को आश्वस्त करता हूं कि पर्यटन स्थलों को बंद करने का मुद्दा गृह मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पर्यटन क्षेत्र में पंजीकरण प्रक्रिया जटिल है और इसमें संशोधन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार स्व-घोषणा या डीम्ड अनुमोदन के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने पर विचार कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

