home page

हर घर तिरंगा के तहत जीडीसी हीरानगर में तिरंगा रैली

 | 
हर घर तिरंगा के तहत जीडीसी हीरानगर में तिरंगा रैली


हीरानगर, 09 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत जीएलडीएम राजकीय डिग्री कॉलेज हीरानगर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना के नेतृत्व में विद्यार्थियों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों और कॉलेज एम्बेसडर्स की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर शिक्षकों ने युवाओं को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। रैली का समापन देशभक्ति के जोश और एकता के संदेश के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया