टाइनी स्कॉलर्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सीबीएसई 10वीं बोर्ड में 100 प्रतिशत रिजल्ट, छात्रों ने रचा इतिहास
कठुआ, 16 अप्रैल (हि.स.)। टाइनी स्कॉलर्स स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्टता की मिसाल पेश करते हुए सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से स्कूल परिसर में खुशी और गर्व का माहौल है।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ-साथ शिक्षकों के अथक प्रयास और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। इस अवसर पर स्कूल ने अपने मेधावी छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रमुख टॉपर्स में मोहक हंस (95 प्रतिशत), रिजुल शर्मा (92 प्रतिशत), दंशी राणा (92 प्रतिशत), सिधांत मेहरा (90 प्रतिशत) और प्रभजोत कौर (90 प्रतिशत) शामिल हैं। स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल और समस्त शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्र भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। टाइनी स्कॉलर्स स्कूल ने इस सफलता के साथ यह सिद्ध कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

