home page

विंग्स ऑफ विक्ट्री थीम के साथ टाइनी स्कॉलर्स स्कूल में वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से आयोजित

 | 
विंग्स ऑफ विक्ट्री थीम के साथ टाइनी स्कॉलर्स स्कूल में वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से आयोजित


कठुआ, 24 फरवरी (हि.स.)। टाइनी स्कॉलर्स स्कूल एवं बचपन प्ले स्कूल द्वारा “विंग्स ऑफ विक्ट्री” थीम के अंतर्गत वार्षिक खेल दिवस विद्यालय परिसर में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. भरत भूषण, विशिष्ट अतिथि उपदेश अंडोत्रा तथा विशेष अतिथि डॉ. रचना राज उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य पूनम गुप्ता द्वारा स्वागत भाषण से हुआ जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने ऊर्जावान कराटे प्रदर्शन और कक्षा चैथी के छात्रों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विभिन्न कक्षाओं के लिए रोचक दौड़ प्रतियोगिताएं एवं खेल गतिविधियां आयोजित की गईं जिनमें छात्रों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक मोनिका एवं ज्योति शर्मा ने प्रभावी ढंग से किया।

समारोह का मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण रहा जिसमें विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रबंध निदेशक मनीषा गुप्ता ने इस सफल आयोजन के लिए स्टाफ, छात्रों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन हर्ष और उल्लास के साथ हुआ जिसने “विंग्स ऑफ विक्ट्री” थीम को सार्थक रूप से साकार किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया