home page

कारगिल के ज़ांस्कर रोड पर एक ऑल्टो कार फिसलकर नदी में गिरी, तीन लोग लापता

 | 

कारगिल,02 अक्टूबर (हि.स.)। कारगिल जिले के ज़ांस्कर इलाके में ज़ांस्कर रोड पर एक ऑल्टो कार फिसलकर नदी में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं।

लद्दाख पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमों द्वारा संयुक्त खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है। बचाव कर्मी लापता लोगों की तलाश में नदी और आसपास के इलाकों में खोज कर रहे हैं। कार में सवार लोगों की पहचान और दुर्घटना के कारणों के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता