home page

कुलगाम में एक महिला सहित तीन लोग गिरफ्तार, 500 से अधिक सोने के सिक्के बरामद

 | 

श्रीनगर, 18 सितंबर (हि.स.)। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 500 से अधिक सोने के सिक्के बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के मीरबाजार इलाके में मध्य प्रदेश पंजीकरण वाली एक गाड़ी की तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने उससे 500-600 सोने के सिक्के बरामद किए। जब्त किए गए सिक्कों का वजन और मूल्य अभी ज्ञात नहीं है। उन्होंने बताया कि काजीगुंड से श्रीनगर की ओर जा रही गाड़ी को जब्त कर मीरबाजार पुलिस चौकी ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि गाड़ी में सवार एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि पूछताछ और जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता