home page

जुआ खेलते हुए तीन व्यक्ति गिरफ्तार, 29,000 रुपये की दांव राशि बरामद

 | 

श्रीनगर, 09 अप्रैल (हि.स.)। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने नियमित गश्त के दौरान सुगन बागानों के पास तुर्कवांगम पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में जुआ खेलते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान पुलवामा निवासी गुलाम मोहम्मद ग़नी के पुत्र बशीर अहमद गनी, अचन पुलवामा निवासी गुलाम मोहम्मद साह के पुत्र निसार अहमद साह और मलिकपोरा पुलवामा निवासी गुलाम कादिर सहंगर के पुत्र हिलाल अहमद अहंगर के रूप में हुई है। इस कार्रवाई के दौरान मौके से 29,000 रुपये की दांव राशि और ताश के पत्तों का एक डेक बरामद किया गया।

हालांकि त्रेसाल पुलवामा निवासी बिलाल अहमद शेख नामक चौथा व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहा। तदनुसार ज़ैनापोरा पुलिस स्टेशन में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत केस संख्या 49/2026 दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता